Disability Pension matter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व फौजी ने 35 साल बाद जीती विकलांगता पेंशन की लड़ाई

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 10:32 PM (IST)
पूर्व फौजी ने 35 साल बाद जीती विकलांगता पेंशन की लड़ाई
लखनऊ। एक पूर्व फौजी को विकलांगता-पेंशन का हक 35 साल बाद मिला है। आम्र्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल ने इंसाफ करते हुए भारत सरकार को पीड़ित को नौ प्रतिशत ब्याज के साथ विकलांगता-पेंशन देने का आदेश दिया है। आम्र्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल लखनऊ के न्यायाधीश (रिटायर्ड सदस्य) अब्दुल मतीन और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) ज्ञान भूषण की खंडपीठ ने महंगू प्रसाद विश्वकर्मा बनाम भारत सरकार एवं अन्य में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए याची को 35 वर्ष बाद विकलांगता-पेंशन दिए जाने का आदेश भारत सरकार को दिया है। एएफटी बार के महासचिव विजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक अगस्त, 1963 को सेना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के मेकेनिकल कोर में भर्ती हुए कुशीनगर के महंगू प्रसाद विश्वकर्मा को सेना से 22 जुलाई, 1979 को निष्कासित कर दिया गया था। साथ ही मात्र 20 प्रतिशत की विकलांगता बताकर विकलांगता पेंशन देने से भी इनकार कर दिया था।
अपनी व्यथा केंद्र सरकार और थल-सेनाध्यक्ष को बताने के बाद भी कोई हल नहीं निकलने पर पीड़ित ने 35 साल बाद वर्ष 2015 में सेना-न्यायालय लखनऊ में भारत सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया।
अपनी शिकायत में याची ने कहा कि उसकी विकलांगता सेना में नौकरी के दौरान हुई थी, लिहाजा उसे भारत सरकार विकलांगता पेंशन दे। इस पर सेना न्यायालय ने भारत सरकार को फटकार लगाते हुए सरकार की दलील को खारिज कर दी। साथ ही चार महीने के अंदर पीड़ित को नौ प्रतिशत ब्याज के साथ विकलांगता-पेंशन दिए जाने का आदेश दिया।
बार के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह निर्णय कई मायने में महत्वपूर्ण लाभ देने वाला है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement