Dirty water coming from Punjab Budhanala will be disposed of soon - CM Ashok Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल का जल्द होगा निस्तारण - सीएम अशोक गहलोत

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2022 1:50 PM (IST)
पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल का जल्द होगा निस्तारण - सीएम अशोक गहलोत
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल के निस्तारण एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना तथा सरहिंद फीडर की रिलाइनिंग के संबंध में बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान ने उन्हें आश्वस्त किया है कि गंदे जल के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा एवं अगली नहरबंदी के दौरान रिलाइनिंग का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी फीडर की आरडी 555 (राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर) एवं बीकानेर कैनाल की आरडी 368 (राजस्थान-पंजाब बॉर्डर) पर रियल टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटिरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे पानी की गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटिरिंग हो सकेगी। राजस्थान सरकार द्वारा पिछले 3 साल में नहरबंदी के दौरान इन्दिरा गांधी नहर के करीब 106 किलोमीटर रिलाइनिंग का ऐतिहासिक काम किया जा चुका है। इससे पानी की गुणवत्ता एवं मात्रा में सुधार आया है एवं आखिरी छोर तक पानी पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement