Director of Samridh Bharat Abhiyan, Sitaram Gupta Khandelwal honoured with Gaurav Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता खण्डेलवाल गौरव अवार्ड से सम्मानित

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अगस्त 2024 4:10 PM (IST)
समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता खण्डेलवाल गौरव अवार्ड से सम्मानित
भरतपुर। समृद्ध भारत अभियान संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता को खण्डेलवाल वैश्य हितकारिणी सभा जयपुर ने सामाजिक एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए खण्डेलवाल गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया है। समाजसेवी एवं उद्योगपति हरिमोहन डंगायच एवं गौरव कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज को सीताराम गुप्ता द्वारा किए जा रहे सामाजिक, ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, कृषि एवं पशुपालन जैसे कार्यो के लिए गर्व है। समाज के प्रधानमंत्री अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि लगभग सभी व्यक्ति अपने परिवार व समाज के लिए जीवन भर कार्य करते हैं किन्तु सीताराम गुप्ता ने अपने जीवन का अधिकांश समय बेरोजगार युवाओ, महिलाओं, किसानों व पशुपालकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में लगा दिया। इन कार्यों के लिए यूनेस्को सहित अनेक राष्ट्रीय संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया है। समारोह में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि वे ग्रामीण विकास व सामाजिक कार्यों को आगे बढाने के लिए सरकार का सहयोग करने के साथ-साथ संस्था स्तर से भी कार्य कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि उनके कार्यों से किसानों, महिलाओं, पशुपालकों, युवक-युवतियों का जीवन स्तर ऊँचा उठा है और प्रशिक्षणों के माध्यम से अनेक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष ज्ञानचन्द खण्डेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विशम्भर दयाल खण्डेलवाल, डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. बी. लाल गुप्ता, डॉ. सुनीला खण्डेलवाल, अनूप खण्डेलवाल, रवि खण्डेलवाल, अनिल खण्डेलवाल, पंकज घीया, डॉ. अर्पित सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement