Advertisement
दिल्ली से बिहार के 13 शहरों तक सीधी बस सेवा, दोनों राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

पटना, गयाजी, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर सहित बिहार के 13 शहरों एवं क्षेत्रों तक दिल्ली से सीधी बस सेवाओं का विस्तार होगा। जब भी अपनों से मिलने का मन हो, आसानी से घर जा सकें, यही हमारा प्रयास है।
इस पहल के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने बिहार सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लिखा कि इस पहल के लिए बिहार सरकार का हृदय से आभार। कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी, बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इसी बीच एक अन्य कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण कम करने को लेकर 10 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों और 9 सपोर्ट वाहनों को दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रदूषण पर एक्शन लगातार जारी है। अब सड़कों से उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए भी मशीनों की संख्या और बढ़ाई गई है। आज 10 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों और 9 सपोर्ट वाहनों को दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया। प्रदूषण का स्रोत चाहे छोटा हो या बड़ा, हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण मिले। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा, महापौर प्रवेश वाही आदि उपस्थित रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


