digvijay once again takes RSS to task Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RSS पर दिग्विजय का फिर हमला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 10:50 PM (IST)
RSS पर दिग्विजय का फिर हमला
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान को भारतीय सामरिक महत्व की जानकारियां देने में सहयोग करने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत लेने का गुरूवार को खुलासा किया था। इन आरोपियों द्वारा संचालित किए जा रहे निजी टेलीफोन एक्सचेंज भी एटीएस ने पकडे। आरोपी हवाला के जरिए रकम लेकर भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान तक भेजने का काम करते थे। दिग्विजय पूर्व में हिंदूवादी संगठनों से संबंद्ध लोगों पर भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं और इस बार फिर उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए उन लोगों (हिंदूवादी संगठन) को घेरने की कोशिश की है, जो हमेशा एक वर्ग विशेष के लोगों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाते रहते हैं। (आईएएनएस)

[@ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement