Digitization of Waqf Board in 100 days said raza Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वक्फ बोर्ड का डिजिटीकरण 100 दिनों में: मोहसिन रजा

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 4:15 PM (IST)
वक्फ बोर्ड का डिजिटीकरण 100 दिनों में: मोहसिन रजा
उन्होंने कहा कि मुस्लिम परिवारों के बच्चों के लिए 100 दिनों के भीतर कई इंटरमीडिएट स्कूल भी खोले जाएंगे, जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और वह रोजगार लायक तैयार हो सकेंगे। मोहसिन रजा ने कहा, "योगी सरकार ने मुस्लिम बच्चियों के लिए एक नई पहल की है। अब सरकार राज्य के 49 जिलों में सद्भावना मंडप तैयार करेगी, जहां गरीब अल्पसंख्यक बच्चियों की सामूहिक शादियां सरकार अपने खर्चे पर कराएगी।" हज यात्रा को लेकर उन्होंने कहा, "हाजियों की तरफ से हमेशा ही यात्रा के दौरान अव्यवस्था की शिकायतें आती रहती हैं। इस बार बेहतर से बेहतर व्यवस्था दी जाएगी। उसमें कोई कमी नहीं रह जाएगी।"
उप्र में हज कोटा बढ़ाने को लेकर मोहसिन रजा ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आश्वासन दिया है कि यदि सरकार चाहेगी तो उप्र का हज कोटा भी बढ़ाया जाएगा, क्योंकि बड़ा प्रदेश होने के नाते यहां से हाजियों की संख्या भी ज्यादा रहती है।
हज यात्रियों को आधार से लिंक करने को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही हाजियों को भी आधार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, "हज यात्रियों को आधार से लिंक करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि जो लोग सरकार की ओर से मिल रही सब्सिडी का लाभ एक बार ले लेते हैं, उन्हें दोबारा यह लाभ न दिया जाए। अल्पसंख्यक समाज में और भी बुजुर्ग हैं, जो हज यात्रा पर जाना चाहते हैं लेकिन वे जा नहीं पाते हैं। ऐसा होने से एक व्यक्ति केवल एक ही बार सरकार की सब्सिडी पर हज यात्रा पर जा सकता है।"
-आईएएनएस

यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement