Advertisement
EXCLUSIVE: चुनावों पर डिजिटल क्रांति का असर

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सोशल मीडिया और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का पूरा-पूरा उपयोग किया। जो कि पूरी तरह से सफल भी रहा। लोकसभा के बाद अब यह खेल विधानसभा चुनावों में भी खेला जा रहा है। बीजेपी की सफलता को देखते हुए जहां कांग्रेस और सपा भी डिजिटल होकर चुनावी रण में उतर चुकी है वहीं सोशल मीडिया से दूर रहने वाली बसपा भी अब धीरे-धीरे वर्चुअल वर्ल्ड में उतर चुकी है।
पहले चुनाव लडऩे के लिए राजनेताओं को जनता के बीच अच्छी छवि बनानी पड़ती थी। उनकी लोकप्रियता पर ही उन्हे टिकट और वोट दोनों मिलते थे। लेकिन अब राजनीति भी पूरी तरह से टेक्निकल होती जा रही है। अब डिजिटल एजेंसियां सोशल मीडिया द्वारा राजनेताओं की छवि गढ़ रही है और निखार रही हैं।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



