बाड़मेर। 63 बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार को जालीपा कैंप बाड़मेर मै अंतर वाहिनी क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल की सभी वाहिनियों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। टीम वर्ग में 63 वाहिनी ने प्रथम स्थान व 151 वाहिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वयक्तिगत स्पर्धा में 37 वाहिनी के कांस्टेबल मो शकील ने प्रथम एवं 151 वाहिनी के कांस्टेबल रविंद्र सरोहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कमाडेंट आर एस मिंज एवं एस एस सेहरावत के साथ सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान किए।