did remember Baba Saheb Dr Bhimrao Ambedkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 5:50 PM (IST)
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद
भरतपुर। जिला व शहर कांग्रेस की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहबसिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में स्थानीय पटपरा मोहल्ला अंबेडकर भवन में बाबा साहब की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी भी हुई। विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता कांग्रेस नेता डॉ. सुरेश यादव, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य धर्मेंद्र शर्मा एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भगवान कटारा, चुन्नी कप्तान, रामेश्वर सैनी, रमेश पाठक, यदुनाथ दारापुरिया, प्रताप जाटव, बृजभूषण जाटव, दाऊदयाल शर्मा, दयाचंद पचौरी, इन्द्रजीत भूरा, मनीश शर्मा, हरिमोहन शर्मा, दीपक शर्मा, लक्ष्मी सोनी, चन्द्रभान फौजदार, सुनील कांत शर्मा, राजेश वाल्मीकि सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन चुन्नी कप्तान ने किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement