Advertisement
जेकेके में पुस्तक 'तुम्हें भूल चुका हूं' पर हुआ संवाद

अमित गोस्वामी ने उर्दू पढ़ने और समझने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनके पिताजी की देन है। उनके पिता पं. जश करण गोस्वामी साहित्य प्रेमी थे। उन्होंने बताया कि मैंने बचपन से ही गालिब को पढ़ा व सुना है। उर्दू की बारीकियों को सुनकर और पढ़कर ज्यादा सीखा है। गजलें और नज्में लिखने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं महसूस करके लिखता हूं। जो मैंने महसूस किया, वही मैंने लिखा है। नज्में ज्यादा पढ़ी हैं इसलिए वही जरिया बन गई।
श्री गोस्वामी ने आगे कहा कि मैंने गालिब सहित जिसको भी पढ़ा है, उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखा है। संवाद के दौरान श्री गोस्वामी ने अपनी लिखी कुछ नज्में और गजले जैसे कि 'तुम्हें भूल चुका हूं'; 'तुमको हाथों की लकीरों में नहीं लिखवाया'; 'अब उसके लहजे में अखबार जैसी खुश्की है'; 'आते-आते रह गया मुझको करार' आदि दर्शकों को पढ़कर सुनाई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


