Dharna of Rajasthan Subordinate Computer Employees Association on 11 point demands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ का धरना

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 4:34 PM (IST)
11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ का धरना
कोटा। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्री पर धरना शुरू कर दिया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ये धरना एक सप्ताह पर यहीं पर जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष चेतन्य ने बताया कि राजस्थान के आईटी कर्मचारी राजस्थान सरकार की महत्वकांषी योजनाओं को धरातल पर लाने में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है। उसके बाद भी राजस्थान सरकार द्वारा आईटी कार्मिेको की मांगो की अनदेखी कई सालों से की जा रही है। हमारी मांग है कि वेतन विसंगति को दूर कर सहायक प्रोग्रामर की ग्रेड पे 4200 और सूचना सहायक की ग्रेड पे 3600 की जाए। इसके साथ ही सूचना सहायक पद की सीधी भर्ती की न्यूनतम योग्यता तकनीकि स्नातक और 3 साल डिप्लोमा ओर एक साल का अनुभव भी किया जाए। इसके साथ ही कई मांगे है जिनको पूरा करवाने के लिए जिला कलेक्टर को मुख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौपा जा चुका है। ऐसे में ये धरना ऐसे ही एक सप्ताह तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement