Dhaka cafe attack militants used Indian made assault rifles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ढाका कैफे हमला:राइफलें भारत में बनी, पाक एक्सपर्ट की थी मदद

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 7:52 PM (IST)
ढाका कैफे हमला:राइफलें भारत में बनी, पाक एक्सपर्ट की थी मदद
कोलकाता। ढाका के गुलशन कैफे में हुए हमले में भारत में बनाई गई राइफलों का इस्तेमाल किया गया था। कोलकाता एसटीएफ की कार्रवाई में पकडे गए आतंकी ने एनआईए को बताया कि इन राइफलों को तैयार करने में पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने मदद की थी। गौरतलब है कि जुलाई माह में ढाका के गुलशन कैफे में आतंकी हमला हुआ था। हथियार बंद हमलावरों ने 20 बंधकों की हत्या कर दी थी। जिन लोगों को आतंकियों को मौत के घाट उतारा था उनमें से ज्यादातर का गला काटा गया था। कैफे में विदेशियों को निशाना बनाया गया था, मरने वालों में से एक भारतीय भी था। कोलकाता एसटीएफ ने इस हमले से जुडे 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एनआईए कर रही है। एनआईए की जांच में पता चला है कि पाकिस्तान में बंदूक बनाने वाले ने मुंगेर के बंदूक बनाने वाले को राइफल बनाने की ट्रेनिंग दी थी। यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी! यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement