Devotion to God is being done with devotion, chants are resonating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रद्धा भाव से हो रही परमात्मा की भक्ति, गूंज रहे जयकारे

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 7:58 PM (IST)
श्रद्धा भाव से हो रही परमात्मा की भक्ति, गूंज रहे जयकारे
-बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना भीलवाड़ा। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में प्रतिदिन भगवान के जयकारो के मध्य श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना के साथ प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के तत्वावधान में पर्युषण के दूसरे दिन गुरूवार को पक्षाल व केसर पुजा के लाभार्थी मनोज डोशी परिवार रहा। परमात्मा की प्रातःकालीन आरती एवं मंगल दीपक का लाभ सुशीलादेवी, संजयकुमार पूनमदेवी सिंघवी परिवार ने पाया। नाकोड़ा भैरूजी देव एवं पद्मावती माता की आरती का लाभ स्व. राजेन्द्रकुमार लोढ़ा की स्मृति में पवनकुमार,दक्षकुमार रेवांश लोढ़ा परिवार ने लिया। परमात्मा की अंगरचना का लाभ घीसीबाई भंवरलाल नागोत्रा(सोलंकी) परिवार शिवगंज वाले एवं विमल भाई ने प्राप्त किया। भगवान की अंगरचना बापूनगर क्षेत्र के बच्चों ने तैयार की। इसमें भाविका खमेसरा, गार्गी खाब्या,युग कावड़िया, संयम कर्णावट आदि का सहयोग रहा। इसी तरह सांयकालीन भगवान की आरती एवं मंगलदीपक का लाभ विमलकुमार, लविशकुमार, दिव्यकुमार,तीर्थ करणपुरिया परिवार ने एवं नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावति माता की आरती का लाभ पारसमल गौरवकुमार जैन परिवार ने प्राप्त किया। भक्ति संध्या के लाभार्थी झमकलाल,दिलीपकुमार जैन परिवार एवं स्व. राजेन्द्रकुमार लोढ़ा की स्मृति में पवनकुमार,दक्षकुमार रेवांश लोढ़ा परिवार ने प्राप्त किया। प्रभावना के लाभार्थी श्रेयांश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रेमचंद,सुरेन्द्रकुमार गुगलिया परिवार रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बाफना ने बताया कि पर्युषण के तहत प्रतिदिन रात 8.15 बजे से उपासरे में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध गायकों के द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन बुधवार रात में भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान की भक्ति की। गायक गोविन्द गुरवा ने जहाँ नेमि के चरण पड़े, ऊँचा अम्बर थी आओ ने प्रभु जी, कुलदीप गुगलिया ने दुनिया से में हारा संजय लोढ़ा ने निर्गुण भजन गाकर और नीलेश भंडारी ने दादा तेरी भक्ति में, बाल कलाकार जियांशी संचेती ने प्रभु आएंगे तो अंगना सजाऊंगी जैसे भजनों की प्रस्तुति दी तो सभी भाव विभोर हो गए। गुणवंत जैन ने बाल गायिका जियांशी का बहुमान करके अनुमोदना की। मंदिर समिति के संरक्षक बलवंतसिंह मेहता,अध्यक्ष मनीष बाफना,उपाध्यक्ष गुणवंतलाल जैन, मंत्री दिनेश गोलेछा,सहमंत्री कुलदीप गुगलिया,कोषाध्यक्ष अनिल बिसलोत आदि पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से पर्युषण पर्व में सभी कार्यक्रमों में पधार कर परमात्मा की भक्ति का आनंद लेने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement