Devotees asked for blessings in Mata temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसंती माता के मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन, भक्तों ने मांगी मनोती

khaskhabar.com: रविवार, 21 अप्रैल 2024 7:22 PM (IST)
बसंती माता के मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन, भक्तों ने मांगी मनोती
रूपवास। ग्राम पंचायत नया गांव में स्थित प्राचीन बसंती माता के मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने माता के चरणों मे ढोक लगाकर सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर भगत तेजपाल सिंह ने बताया कि प्राचीन बसंती माता के मंदिर पर त्रियोदशी के दिन मेला भरता है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ विभिन्न गांवों के ग्रामीण मंदिर पहुंचते है। फिर शाम को मेले का आयोजन किया जाता है। भक्त बसंती माता को प्रसादी का भोग लगाकर मनोती मांगते है। इस अवसर पर चूरामन सेठ, लीलाधर,खुबीराम, तारा सिंह, धर्मेन्द्र,मनोज, पूर्व सरपंच मुन्नालाल, तेज पाल,पूर्व सरपंच मुरारीलाला,पूर्व सरपंच निहाल सिंह,हरिचंद शर्मा, जवाहर भगत,रामजीत भाटी, होतम सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement