Advertisement
कामगार या शिल्पकार के बगैर विकास असंभव : दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र ने आगे कहा कि इसी प्रकार स्वास्थ्य क्षेत्र में 4 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जिसमें AIIMS-2, NCI, PGI रोहतक का विस्तार, महाराजा अग्रसेन अस्पताल समेत गांव शहर में 68 नये अस्पताल बने, 230 किलोमीटर रेल लाइन बिछी, रोहतक झज्जर रेवाड़ी, रोहतक महम हांसी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में पहुँच गया था, बहादुरगढ़ मेट्रो जिसके आगे एक नया खंबा भी मेट्रो का नहीं बन पाया। उद्योग और रोजगार के लिए 3 नये IMT लगे, जहां देश-विदेश की अनेकों कंपनियां इस क्षेत्र में आई जिससे रोजगार के नये मौके पैदा हुए।
उन्होंने अपने संकल्प दोहराते हुए कहा कि अगली दिवाली कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा के प्रत्येक बुजुर्ग को देश में सर्वाधिक 6000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट, इंदिरा आवास योजना के तहत 2 कमरे का मकान, कर्मचारी को ओल्ड पेंशन स्कीम, हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, किसान आंदोलन में कुर्बानी देने वाले 750 किसानों के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे, हर गृहणी को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, नौजवानों को 2 लाख सरकारी नौकरी हरियाणा को विकास और खुशहाली की पटरी पर दोबारा लेकर आएंगे।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज विकास के नाम पर जो कुछ भी दिखायी देता है उसके पीछे शिल्पकार या कामगार का पसीना लगा होता है। कामगारों, शिल्पकारों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। बड़े-बड़े भवन, स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर, रेल, सड़क, बंदरगाह आदि में लगी एक-एक ईंट शिल्पकार या कामगार के हाथों से लगी है। लेकिन दुःख इस बात का है कि आज वो कामगार और शिल्पकार सरकार की अनदेखी और आसमान छूती महंगाई की मार झेल रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री आनन्द सिंह दांगी, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, बलराम दांगी, बिल्लु हुड्डा, जयदीप धनखड़, बलराज बल्ले, बलवान सिंह पांचाल, बीबी भवरा, निगम पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, निगम पार्षद कदम सिंह अहलावत, मोनू शर्मा, देवेंदर भारत, जगत सिंह काला, हेमन्त बख्शी, कुलदीप केडी, जितेन्दर जांगड़ा, आजाद सिंह दांगी, पूर्व निगम पार्षद सुरेंदर बतरा, टिंचू सचदेवा, प्रदीप गुलिया, कमलेश पांचाल, राकेश सैनी, अजय भाटी, अशोक मोइना, विश्वकर्मा मंदिर समिति के उप-प्रधान हुकुम चंद पांचाल, उप-प्रधान अजीत सिंह, उप-प्रधान मैनपाल सिंह, महासचिव बिजेंदर सिंह, महासचिव सुरेंदर सिंह, कोषाध्यक्ष राज सिंह, सदस्य मोहन लाल पांचाल, सदस्य महेंदर सिंह, सदस्य सज्जन सिंह, मामराज स्वामी, राज कुमार पांचाल, वजीर सिंह, डॉ. अशोक जांगड़ा, सुनीता, गीता भारती, रमेश पांचाल, सुरेंदर पांचाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रोहतक
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


