Advertisement
प्रयागराज में विकास प्राधिकरण बनाएगा 1,000 फ्लैट

नगर निगम प्रयागराज के विस्तार के बाद नगर निगम की सीमा में 20 नए वार्ड शामिल किए गए हैं। शहरी सीमा का विस्तार होने से नगर निगम में 97 ग्राम सभाओं को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। इस विस्तारित क्षेत्र में कई ऐसे गरीब परिवार हैं, जिनके पास ना तो खुद की जमीन है और ना ही मकान खरीदने का बजट। ऐसे में विस्तारित क्षेत्र के आवासहीन परिवार के लिए पीडीए आवास का निर्माण विस्तारित क्षेत्र में करा रहा है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान के मुताबिक पीएम आवास योजना के तहत यहां बनने वाले फ्लैट की कीमत 2 से 3 लाख के आसपास होगी। उनका यह भी कहना है कि 18 माह में यह फ्लैट्स बनकर तैयार हो जाएंगे। विस्तारित क्षेत्र में गरीबों के लिए बनने वाले फ्लैट को निर्माण पीडीए 18 माह में पूरा करेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


