Advertisement
शानदार जीत के बावजूद भी चंडीगढ़ नाक आउट दौर से बाहर

पूरे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। कप्तान अर्जुन आजाद ने तीन शतकों और तीन अर्धशतकों के साथ 654 रन बनाये जबकि अर्नव बंसल ने दो शतकों के साथ 431 रन बनाये। नेहल पजनी ने भी एक शतक के साथ 411 रन जुटाए जबकि चिरागवीर ढींढसा ने दो शतकों के साथ कुल 337 रन बनाये।
गेंदबाजी में बाये हाथ के स्पिन गेंदबाज अमित शुक्ला ने 32 विकेट चटकाये जबकि दूसरे स्पिनर निशुंक बिरला ने 27 को अपना शिकार बनाया। नील धालीवाल ने दस विकेट लिये।
मैच के दौरान यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने स्टेडियम में आकर मैच देखा और खिलाड़ियों की हौंसलाहफजाई की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आलोक कृष्ण, चयनकर्ता संजय ढुल, चीफ कोच नरेन्द्र कुमार, ऐसिसटेंट कोच संदीप अरोड़ा और मैनेजर गुलाब रबानी सहित अन्य शामिल हुये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


