Desperate BJP is taking wrong decisions: Mayawati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवाज रोक पर बोलीं मायावती- पांच राज्यों में मिली हार से डर गई है BJP

khaskhabar.com: बुधवार, 26 दिसम्बर 2018 8:45 PM (IST)
नवाज रोक पर बोलीं मायावती- पांच राज्यों में मिली हार से डर गई है BJP
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नोएडा में नमाज पढऩे के मामले में पुलिस कार्रवाई को अनुचित और एकतरफा बताया है। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कार्रवाई से साफ है कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा आम चुनावों में करारी हार से भाजपा के वरिष्ठ नेता किस कदर घबराए हुए हैं। अब उसी हताशा और निराशा से भाजपा गलत व विसंगतिपूर्ण फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार को अगर सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाने की कोई नीति है तो वह सभी धर्मो के लोगों पर एक समान तौर पर लागू करे।" उन्होंने पूछा कि पूरे प्रदेश के हर जिले में सख्ती से बिना भेदभाव के क्यों नहीं ये नीति लागू नहीं की जा रही है। जुमे की नमाज के संबंध में नोएडा सेक्टर 58 स्थित 23 निजी कंपनियों को भी नोटिस जारी करने की कार्रवाई गलत और गैर जिम्मेदाराना है। मायावती ने कहा, "भाजपा सरकार की नीयत और नीति दोनों पर ही उंगली उठना व धार्मिक भेदभाव का आरोप लगना स्वाभाविक है। चुनाव के समय इस तरह धार्मिक विवाद पैदा कर भाजपा अपनी सरकार की कमियों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। भाजपा सरकार इसे हर जिले में क्यों नहीं लागू कर पा रही है। नियम किसी जिले विशेष के लिए क्यों बनाया गया है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement