जैसलमेर । वर्तमान के इस दौर में पढ़े लिखे लोगों को ही होशियार माना जाता है लेकिन इस बात को सरहदी जिले के वेदप्रकाश ने सिरे से खारिज कर दिया है। जी हां जैसलमेर के जवाहर नगर में खेती करने वाला वेदप्रकाश पिछले लंबे समय से टेक्निक के क्षेत्र में काम कर रहा है। छठी कक्षा पास वेदप्रकाश की मेहनत का ही परिणाम है कि उसने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो लेजर लाइट के आधार पर दूर बैठे लोग की बात बिना किसी टेलीफोन के अपने पास पहुंचा देती है। 30 साल के वेदप्रकाश ने ऐसा डिवाइस तैयार किया है जिसमें लेजर लाइट पर आवाज कैच कर स्पीकर पर सुनी जा सकती है।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...