Deputy CM security personnel met with an accident, one died, another injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिप्टी सीएम के सुरक्षाकर्मी एक्सीडेंट का शिकार, एक की मौत, दूसरा घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 3:05 PM (IST)
डिप्टी सीएम के सुरक्षाकर्मी एक्सीडेंट का शिकार, एक की मौत, दूसरा घायल
जयपुर | राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात दो जवानों की मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान जयपुर में सड़क दुर्घटना हो गई। एमआई रोड पर हुए इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों जवान — रामवतार और मनोज मीणा — डिप्टी सीएम के भरतपुर दौरे के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे गवर्नमेंट चौराहे के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने दोनों को तत्काल एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। एक जवान की हालत बेहद गंभीर थी
ट्रोमा सेंटर इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार, रामवतार की हालत अत्यंत नाजुक थी। एक्सीडेंट में उसकी हृदय की मुख्य धमनियों में गंभीर चोट आई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। वहीं, मनोज मीणा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।
उपमुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से दोनों जवानों की हालत की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
प्रेमचंद बैरवा मंगलवार को भरतपुर विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में आयोजित महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी ड्यूटी के सिलसिले में दोनों जवान सफर पर निकले थे।
यह हादसा न केवल जवानों के लिए बल्कि पूरे प्रशासनिक अमले के लिए दुखद और चिंतन का विषय बन गया है। जवान की कर्तव्य के प्रति निष्ठा और बलिदान को समाज कभी भुला नहीं पाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement