Deputy CM in Shahabad on July 10, will participate in various programs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 जुलाई को शाहाबाद में डिप्टी सीएम, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

khaskhabar.com: रविवार, 09 जुलाई 2023 7:32 PM (IST)
10 जुलाई को शाहाबाद में डिप्टी सीएम, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
चंडीगढ़। सोमवार 10 जुलाई को हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शाहाबाद हलके के दौरे पर रहेंगे। वे यहां करीब 20 सार्वजनिक एवं निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, बार एसोसिएशन का कार्यक्रम, आर्य कन्या कॉलेज, सुभाष नगर, चूड़ी बाजार, सब्जी मंडी, हुडा सेक्टर 1, रेलवे रोड, वार्ड नंबर 11, न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी, गुरु नानक ढाबा, देवी मंदिर, वाल्मीकि नगर, कश्यप धर्मशाला, कृष्णा धर्मशाला और श्री गुरु रविदास मंदिर धर्मशाला आदि स्थानों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे तथा उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement