Dense fog becomes a disaster in China, yellow alert issued-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन में घना कोहरा बना आफत, येलो अलर्ट जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023 1:29 PM (IST)
चीन में घना कोहरा बना आफत, येलो अलर्ट जारी
बीजिंग | चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने गुरुवार को देश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के लिए तीसरा सबसे बड़ा येलो अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार, गुरुवार को लीझोऊ प्रायद्वीप, किओंगझोउ जलडमरूमध्य, दक्षिण-पश्चिमी ग्वांगडोंग और उत्तरी हैनान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनएमसी के हवाले से कहा कि इन प्रभावित क्षेत्रों में विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम हो जाएगी। चालकों को सुरक्षित ड्राइव करने की सलाह दी गई है, जबकि हवाई अड्डों, फ्रीवे और बंदरगाहों को उचित सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement