Demonstration of the water problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 2:03 PM (IST)
पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
रोहतक। पानी की समस्या को लेकर आज सुनारिया खुर्द के ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है और इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके है लेकिन समस्या आज भी बरकरार है।
महिला राजवंती का कहना है कि समस्या कई सालो से है लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहा। कई बार अधिकारियों को इस बारे अवगत भी करवाया गया लेकिन समस्या आज भी बरकरार है। कइ-कई किलोमीटर से पानी लाना पडता है और कई बार तो रात तक भी हो जाती है। पीने के पानी की सप्लाई का जो पानी आता है वो इतना गंदा है कि उससे बीमारियां फैलने का भी खतरा है लेकिन मजबूरी में पीना पडता है। दो-दो दिन में मुश्किल से एक बार पानी की सप्लाई आती है लेकिन उससे कमी पूरी नही होती। इस समस्या को लेकर कई बार निगम पार्षद से मिलने की कोशिश की लेकिन वे नही मिलते। अगर कई बार घर में हो तो भी छुप जाते है। प्रर्दशनकारी राजवीर का कहना है कि सांसद कोटे से 25 लाख रूपये पानी की समस्या को दूर करने के लिये मिले थे लेकिन आज तक टयूबवैल नही लगाया गया। टयूबवैल के लिये गांव वालों ने नगर निगम को फ्री में जमीन भी दे दी और उसकी रजिस्ट्री भ निगम के नाम करवा दी लेकिन आज तक नहर के सहारे टयूबवैल नही लगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement