demonetisation: growth rate may come down by 1to2 percent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से विकास दर में 1 से 2 फीसदी की होगी कमी:मोंटेक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 6:07 PM (IST)
नोटबंदी से विकास दर में 1 से 2 फीसदी की होगी कमी:मोंटेक
कोलकाता। नोटबंदी से आर्थिक वृद्धि में 1 से 2 फीसदी की गिरावट आ सकती है। पूर्व योजना आयोग के पूर्व उपाध्याक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शुक्रवार को यह बातें कहीं। अहलूवालिया ने सरकार से आग्रह किया कि वे तुरंत अर्थव्यवस्था को 7 फीसदी की वृद्धि दर पर लाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा,सरकार का तत्काल उद्देश्य अर्थव्यवस्था को वापस 7 फीसदी की रफ्तार पर लाने की होनी चाहिए। लेकिन 7 फीसदी की बजाए इस साल आर्थिक रफ्तार महज 5 प्लस या 6 प्लस रहने की संभावना है। हालांकि अंतर्निहित शक्ति बनी हुई है इसलिए एक बार नोटबंदी का असर कम हो जाए तो आर्थिक रफ्तार के 7 फीसदी तक पहुंचने की क्षमता है।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement