Demand to include Hindi in BRICS Charter, Indore Mayor Pushyamitra Bhargava raised voice in Dubai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिक्स चार्टर में हिंदी को शामिल करने की मांग, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दुबई में उठाई आवाज़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 नवम्बर 2024 2:52 PM (IST)
ब्रिक्स चार्टर में हिंदी को शामिल करने की मांग, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दुबई में उठाई आवाज़
इंदौर। दुबई में आयोजित ब्रिक्स प्लस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हिंदी भाषा को ब्रिक्स चार्टर में शामिल करने की मांग उठाई। इंदौर लौटने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में महापौर ने बताया कि सम्मेलन के दौरान चाइनीज और रशियन भाषा में चर्चा और अनुवाद की व्यवस्था थी, लेकिन हिंदी के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। भारत के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनज़र महापौर भार्गव ने हिंदी को आधिकारिक चर्चा भाषा में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य देशों के मेयर इंदौर की सफाई व्यवस्था की सराहना करते हैं, और इस सम्मेलन में शहरों के विकास को साझा सहयोग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement