Demand for Sethi Commission, judicial staff protest Black bandage in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेठी कमिशन की मांग, न्‍यायिक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2017 2:56 PM (IST)
सेठी कमिशन की मांग, न्‍यायिक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा। जिला सत्र न्‍यायालय में आज न्‍यायिक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने सेठी कमिशन के शेष परिलाभ दिलाने की मांग को लेकर न्‍यायालय परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल तोलंबिया ने कहा कि शेट्टी आयोग की ओर से अधीनस्थ न्यायालय के न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवीन पदों का सृजन एवं संशोधित नवीन वेतनमान व अन्य सुविधायें देने की अनुशंसा की गई है। इसके अनुरुप 19 में से पांच बिंदूओं की ही पालना की गईए जो अपूर्ण है। साथ ही उनमें भी कई विसंगतिया है। तोलंबिया ने बताया कि शेष परिलाभ के लिए कर्मचारी 13 से 19 जुलाई तक विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए कामकाज कर रहे हैं। इसके बाद 20 जुलाई से सभी न्यायिक कर्मचारी अनिश्चितकालिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सरकार पर दबाव बनाने के लिए 20 जुलाई को जयपुर में रैली निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement