जयपुर।प्रदेश की राजधानी जयपुर में जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे ही बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। गर्मी में जहां लोगों का हाल बेहाल है वहीं लोग ठंडे जूस, नींबू पानी और आइसक्रीम का सहारा लेते नजर आ रहा है। बाजारों में भी गर्मी में ठंडक देने वाले फल तरबूज, खरबूज और खीरे की बिक्री शुरू हो गई है।