Delhi Sarai Rohilla Weekly Hassafar Express launches new railway service from Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेकसिटी से आज रात होगा शुरू हमसफर का सफर

khaskhabar.com: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 09:19 AM (IST)
लेकसिटी से आज रात होगा शुरू हमसफर का सफर
उदयपुर। उदयपुर से हमसफर का सफर शनिवार रात शुरू होगा। यह सफर दिल्ली तक होगा। दरअसल शनिवार रात 10.30 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस नई रेल सेवा का शुभारंभ हो रहा है। इस मौके पर उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जाेशी, विधायक फूलसिंह मीणा, मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला आदि मौजूद रहेंगे। शनिवार को यह ट्रेन रात 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर रविवार को दिन में 12 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में रविवार को यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से चार बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर सोमवार सुबह चार बजकर 55 मिनट पर उदयपुर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement