Delhi power tariffs slashed across all consumer categories-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में बिजली सस्ती, जानिए कितने रुपए कम हुए

khaskhabar.com: बुधवार, 28 मार्च 2018 6:15 PM (IST)
दिल्ली में बिजली सस्ती, जानिए कितने रुपए कम हुए
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गर्मियों का आने से पहले दिल्लीवालों को बडी राहत दी है। सरकार ने बिजली की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। नई दरों की घोषणा से पहले केजरीवाल सरकार ने दावा किया था कि पिछले चार साल से बिजली की दरें नहीं बढी हैं, हालांकि, फिक्स चार्ज में 2.5 से लेकर 6.5 गुना तक का इजाफा किया है। दिल्ली सरकार ने 2 किलोवाट लोड वाले घरों में बिजली के फिक्स चार्ज को 20 रुपये से बढाकर 125 रुपये कर दिया है। अब बिजली उपभोक्ताओं को फिक्स चार्ज 125 से लेकर 250 रुपए तक देना पडेगा। पहले बिजली का न्यूनतम फिक्स चार्ज 20 रुपये था, जो अब 125 रुपये तय किया गया है। दिल्ली में यह होगी बिजली की दरें :
दिल्ली में पहले 0-200 यूनिट तक की बिजली की कीमत में एक रुपए प्रति यूनिट की दर से कटौती की गई है। पहले शून्य से 200 यूनिट्स प्रतिमाह खर्च करने वालों को चार रुपए प्रति यूनिट देना होता था, लेकिन अब सिर्फ तीन रुपए प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।
वहीं इसी तरह 201 से 400 यूनिट्स के दायरे में आने वालों को 5.95 रुपए के बजाय 4.50 रुपए प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।
401 से 800 यूनिट्स तक खर्च करने वालों के लिए प्रति यूनिट कीमत 7.30 रुपए से घटकर 6.5 रुपए रह गई है। वहीं 801 से लेकर 1200 यूनिट्स हर महीने खर्च करने वालों को 8.10 रुपए की जगह सात रुपए प्रति यूनिट चुकाने होंगे। इसी तरह 1200 से ज्यादा यूनिट्स हर महीने खर्च करने वालों को 8.75 रुपये की जगह अब सिर्फ 7.75 रुपये प्रति यूनिट की दर से खर्च करने पडेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement