Advertisement
दिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 100 बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने इमोन अली नाम के शख्स को पकड़ा। जांच में पता लगा कि इमोन अली बांग्लादेश के बलियकंदी नरुआ गांव का रहने वाला है। यह चार महीने से दिल्ली में रह रहा था।
पुलिस को जानकारी मिली एक शख्स महिपालपुर के पास घूम रहा है। पूछताछ में वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद दस्तावेज देखे तो पता लगा कि उसके पास कुछ भी नहीं है। बल्कि उसके पास से बांग्लादेश के डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी मिली। जिसके बाद इसको एफआरआरओ के जरिए बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया है।
बता दें कि अब तक तकरीबन 100 के आसपास बांग्लादेशियों को दिल्ली पुलिस एफआरआरओ के जरिए डिपोर्ट कर चुकी है। वहीं दिल्ली पुलिस अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने के साथ उन सिंडिकेट पर भी नजर बनाए हुए है जो इन बांग्लादेशियों को भारत पहुंचने में मदद करते है। साथ ही उनके कागजातों में भी उनकी मदद करते है। यहां तक की उनके फर्जी आधार कार्ड भी बना दिए जाते है। पुलिस ने अब तक जिन बांग्लादेशियों को वापस बांग्लादेश भेजा है उनमें से कई तो लगभग 20 सालों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


