Advertisement
काले बादलों से घिरा रहेगा दिल्ली-एनसीआर, पूरे सप्ताह हल्की बारिश के आसार

लगातार बादल और बारिश का असर एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण धूल और प्रदूषक कणों के वातावरण से नीचे आने से कई इलाकों में हवा की स्थिति संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि कुछ स्थानों पर एक्यूआई येलो जोन में पहुंचा हुआ है। दिल्ली के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों में अलीपुर का एक्यूआई 109, आनंद विहार 264, अशोक विहार 116, आया नगर 86, बवाना 249, बुराड़ी क्रॉसिंग 96, कैंटोनमेंट एरिया 86 और चांदनी चौक 125 दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार और बवाना में वायु गुणवत्ता खराब रही, जबकि आया नगर, बुराड़ी क्रॉसिंग और कैंटोनमेंट एरिया में स्थिति संतोषजनक रही।
नोएडा के चार सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक सेक्टर-125 में एक्यूआई 115, सेक्टर-62 में 97, सेक्टर-1 में 108 और सेक्टर-116 में 126 दर्ज किया गया। यानी नोएडा के अधिकांश प्रमुख इलाकों में एक्यूआई ग्रीन और येलो जोन के आसपास बना हुआ है। बारिश और बादलों के कारण फिलहाल प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में रहने से लोगों को राहत मिली है। गाजियाबाद में भी तस्वीर काफी हद तक राहत देने वाली रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गोविंदपुरम में एक्यूआई 69, इंदिरापुरम में 65, लोनी में 117, संजय नगर में 93, वसुंधरा में 116 और वेद विहार-लोनी में 112 दर्ज किया गया।
गोविंदपुरम और इंदिरापुरम में हवा ग्रीन जोन में रही, जबकि लोनी, वसुंधरा और वेद विहार-लोनी में एक्यूआई येलो जोन में दर्ज हुआ। अगले एक सप्ताह एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से बीच-बीच में राहत मिलने की उम्मीद है। लगातार हल्की बारिश और बादलों के कारण तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ने की संभावना कम है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


