Advertisement
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार, हटाई गईं ग्रैप-4 की पाबंदियां

हालांकि, राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में ग्रैप के चरण 1, 2 और 3 अभी लागू रहेंगे और एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा इनकी समीक्षा की जाएगी, ताकि आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता स्तर में और वृद्धि न हो। सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया जाता है कि वे वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने और चरण-4 को पुनः लागू करने की आवश्यकता से बचने के लिए इन चरणों के तहत उपायों को सख्ती से लागू करें और उन्हें और तीव्र करें।
निर्माण एवं विध्वंस परियोजना स्थलों आदि, जिन्हें विभिन्न वैधानिक निर्देशों, नियमों, दिशा-निर्देशों आदि के उल्लंघन/अनुपालन के कारण विशिष्ट बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वे आयोग से इस संबंध में कोई विशिष्ट आदेश प्राप्त किए बिना किसी भी परिस्थिति में अपना संचालन पुनः आरंभ नहीं करेंगे।
लोगों से आग्रह है कि वे ग्रैप-1, 2 और 3 के तहत नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करें, विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में जब मौसम की स्थिति हमेशा अनुकूल नहीं रहती है। उप-समिति दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार नजर रखेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


