नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के यलो और ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी के कारण
मेट्रो के परिचालन में दिक्कत रही जिसकी वजह से मेट्रो 1.15 घंटे रूट पर
अटकी रही। आलम ये रहा कि द्वारका की ओर जाने वाली मेट्रो 45 मिनट से अधिक
से राजीव चौक के प्लेटफार्म-2 पर खडी रही। 9.30 बजे अटकी मेट्रो व्यव्यस्था
10.45 पर जाकर सामान्य हुई।
ओवर हेड तार (ओएचई) में खराबी के कारण ब्लू लाइन पर दिल्ली मेट्रो सेवा
प्रभावित हुयी जिससे कई स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर बहुत ज्यादा भीड हो
गयी। इसकी वजह से करोल बाग और राजिंदर प्लस रूट पर लंबे समय तक मेट्रो अटकी
रही।
बताया जा रहा है कि इसी रूट पर ओएचई की दिक्कत हुई थी।
इसके अलावा यमुना
बैंक से वैशाली और नॉएडा की तरफ जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना
प़डा। मेट्रो प्रशासन ने अलग अलग रूट पर यात्रियों के लिए ट्रेन चलाई है।
याद रहे,ब्लू लाइन पर बीते कुछ सालों में 44 बार ओएचई की परेशानी हो चुकी
है।