Advertisement
दिसंबर 2024 से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पाएगी दिल्ली सरकार : वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा को भाजपा शासित प्रदेशों की चिंता करनी चाहिए।"
इस पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हम तो दिल्ली में पैदा हुए हैं। इसलिए दिल्ली की चिंता करते हैं। केजरीवाल और आप (सौरभ भारद्वाज) कहां से आए हैं?"
सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "अरविंद केजरीवाल कहते थे कि उनकी सरकार का बजट ‘सरप्लस बजट’ है; इसी कथन की आड़ में वह बिना नए आर्थिक संसाधन जुटाए नई योजनाएं लाते रहे।"
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के 10 साल के आर्थिक कुप्रबंधन का परिणाम है कि 2024-25 का बजट दिल्ली के इतिहास का पहला घाटे का बजट बन चुका है। वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि संभवतः दिसंबर 2024 से दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पाएगी, केजरीवाल सरकार के बजट के घाटे में जाने का मुख्य कारण है बिना आर्थिक संसाधन जुटाए योजनाओं को लागू कर देना, और उन योजनाबद्ध कार्यों को बजट में शामिल करने के बावजूद उनके लिए समयबद्ध राजस्व का प्रबंध न करना।
उन्होंने कहा कि आप की केजरीवाल सरकार ने अपने 10 साल सत्ता संघर्ष की भेंट चढ़ा दिए और आज दिल्ली को ऐसे आर्थिक संकट में धकेल दिया है जहां विकास तो ठप हो ही गया है, अब जनहित की योजनाएं भी रुकती नजर आ रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


