Delhi Excise Minister has become Excise Minister but his memory should not be lost anywhere - Anurag Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली के एक्साईज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री बन गए हैं लेकिन कहीं उनकी भी याददाश्त न चली जाए - अनुराग ठाकुर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 11:55 AM (IST)
दिल्ली के एक्साईज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री बन गए हैं लेकिन कहीं उनकी भी याददाश्त न चली जाए - अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली । दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भ्रष्टाचारी जितना मर्जी ईमानदारी का चोला पहनले वह भ्रष्टाचारी ही रहता है। जिस दिन CBI को जांच दी उसी दिन शराब नीति वापस ली। अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था तो उसको वापस क्यों लिया? यह शिक्षा नहीं शराब की बात हो रही है। जनता को मूर्ख न समझे । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्येंद्र जैन जब भ्रष्टाचार में जेल गए आपने तब भी उनको बर्ख़ास्त नहीं किया। वह कहते हैं उनकी याददाश्त चली गई। एक्साईज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री तो बन गए हैं लेकिन मैं आशा करता हूं कि कहीं उनकी भी याददाश्त न चली जाए ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement