Delhi Election Result : Congress lags behind minority dominated seats in initial trend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Delhi Election Result : कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर पीछे

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 09:21 AM (IST)
Delhi Election Result : कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर पीछे
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आठ फरवरी को हुए मतदान की सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर पीछे चल रही है। ओखला सीट पर कांग्रेस के परवेज हाशमी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। वहीं गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली और सीलमपुर सीट पर चौधरी मतीन अहमद पीछे चल रहे हैं। हालांकि हारून यूसुफ बल्लीमारन सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार आप से बहुत पीछे चल रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के केंद्र ओखला में मतदाताओं की पहली पसंद आप है। शुरुआती रुझानों में आप 57 सीटों पर, भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस 0 सीट पर आगे चल रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement