Advertisement
दिल्ली की सीमाएं सील, पुलिस ने जारी की कर्फ्यू-पास की सूचना

फरीदाबाद में से दिल्ली आने वालों को कर्फ्यू पास के लिए सरिता विहार में स्थित डीसीपी कार्यालय से संपर्क साधना होगा। इसी तरह गाजियाबाद से दिल्ली आने जाने वालों को शाहदरा जिले के शालीमार पार्क, भोलानाथ नगर स्थित डीसीपी दफ्तर जाना होगा। जबकि नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों के कर्फ्यू पास मंडावली फाजलपुर आईपी एक्सटेंशन स्थित पूर्वी जिले के डीसीपी कार्यालय से संपर्क साधना होगा।
हरियाणा के सोनीपत से दिल्ली आने जाने वालों के कर्फ्यू पास बाहरी-उत्तर दिल्ली जिला डीसीपी के समयपुर बादली में स्थित कार्यालय जाना होगा। जबकि हरियाणा के ही बहादुरगढ़ और झज्जर से दिल्ली आने जाने वालों को कर्फ्यू पास के लिए पीतमपुरा के पुष्पांजलि एन्क्लेव स्थित बाहरी दिल्ली के डीसीपी कार्यालय से संपर्क करना होगा।
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता अनिल मित्तल ने सोमवार देर रात आईएएनएस को बताया, 'पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी इस आदेश के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को कर्फ्यू पास की जरुरत नहीं होगी। जरुरत पड़ने पर, उन्हें कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।'
आईएएनएस से बात करते हुए दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'मीडियाकर्मियों / पत्रकारों को कर्फ्यू-पास जारी करवाने की जरुरत नहीं है। हां पुलिस द्वारा मांगे/पूछे जाने पर पत्रकारों को अपना परिचय पत्र दिखाना होगा।'
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


