Delhi bar owner accidentally shoots himself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाथ में पिस्तौल लेकर नाच रहा था बार मालिक,जानें-फिर क्या हुआ

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 मार्च 2018 2:25 PM (IST)
हाथ में पिस्तौल लेकर नाच रहा था बार मालिक,जानें-फिर क्या हुआ
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार मालिक की दुर्घटनावश चली गोली से मौत हो गई। घटना के दौरान वह हाथ में पिस्तौल लेकर नाच रहा था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नासिर (35) शालीमार बाग का रहने वाला था। दुर्घटना बुधवार रात सिटी सेंटर मॉल स्थित ‘ओन लाउंज एंड बार’ में हुई।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस दल मौके पर पहुंचा और देखा कि नासिर के सिर में गोली लगी थी।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नासिर अपने तीन मित्रों के साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने अपनी पिस्तौल निकाली जिसे उन्होंने अपने सिर के पास रखा और दुर्घटनावश उनसे गोली चल गई।’’अधिकारी ने कहा, ‘‘क्लब के अंदर की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और इनसे प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की पुष्टि हुई।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement