Delhi Assembly Elections: Congress to release list of candidates on Friday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Delhi Assembly Elections : उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करेगी कांग्रेस

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 7:52 PM (IST)
Delhi Assembly Elections : उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करेगी कांग्रेस
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। कांग्रेस दिल्ली इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा, "हमने ज्यादातर सीटों पर चर्चा की है और सूची कल (शुक्रवार) जारी की जाएगी।" यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि इस संबंध में आलाकमान फैसला करेगा। चोपड़ा ने कहा "मैं चुनाव नहीं लडूंगा, क्योंकि मुझे चुनावों का प्रबंधन करना है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement