Delhi Assembly Election : Prakash Javadekar says, bjp will form government with majority-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, दिल्ली में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

khaskhabar.com: रविवार, 22 दिसम्बर 2019 2:16 PM (IST)
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, दिल्ली में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रामलीला मैदान से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 45 दिन बाद चुनाव होने वाले हैं। मैं भविष्यवाणी करता हूं कि भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। उन्होंने आगे कहा, इस चुनाव के दो विषय हैं। आपको विकास चाहिए या विनाश चाहिए। राष्ट्रवाद चाहिए या अराजकता चाहिए। जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) में जो देशद्रोही नारे लगे, ऐसे नारों का समर्थन करने वाला चाहिए या इसे खत्म करने वाला चाहिए। इसका फैसला दिल्ली की जनता को करना है। उन्होंने कहा, आपको राम मंदिर वाली सरकार चाहिए या इसका विरोध करने वाली सरकार चाहिए। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के शीर्ष मंत्री, दिल्ली के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के नेता उपस्थित रहे। चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इनके फरवरी में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement