Delhi Assembly Election : AAP candidate manish sisodia won on PATPARGANJ seat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Delhi Assembly Election : रोमांचक मुकाबले में 3000 से ज्यादा वोट से जीते मनीष सिसोदिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 5:26 PM (IST)
Delhi Assembly Election : रोमांचक मुकाबले में 3000 से ज्यादा वोट से जीते मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपडग़ंज विधानसभा सीट से कांटे की टक्कर के बीच मंगलवार को आखिरकार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने 3000 से ज्यादा मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी को शिकस्त दी। सिसोदिया ने लगातार तीसरी बार पटपडग़ंज से चुनाव जीतकर इस विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। पटपडग़ंज विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। शुरुआती बढ़त के बाद मनीष सिसोदिया एक समय भाजपा के रविंद्र नेगी से काफी पीछे चल रहे थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना के रुझानों में काफी समय तक पीछे रहने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया ने 11वें चक्र की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी से बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement