Delhi AQI very poor, likely to improve-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली: वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', अगले दिनों में कुछ सुधार आने की संभावना

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जनवरी 2022 12:17 PM (IST)
दिल्ली: वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', अगले दिनों में कुछ सुधार आने की संभावना
नई दिल्ली। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को 366 पर 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है, जबकि इसके 7 जनवरी को 'खराब' होने की संभावना है। ये जानकारी सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने दी। सुबह 10 बजे पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर 313 (खराब) और 206 (बहुत खराब) पर बना हुआ है। मौसम बुलेटिन के अनुसार, 'चार जनवरी और पांच जनवरी को भी हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है।'
इसमें आगे कहा गया कि प्रमुख सतही हवा दिल्ली के उत्तर-पश्चिम दिशा से आने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
प्रमुख सतही हवा दिल्ली के उत्तर/पूर्वोत्तर दिशा से 04 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मंगलवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ आने की संभावना है।
प्रमुख सतही हवा दिल्ली के उत्तर-पश्चिम/उत्तर-पूर्व दिशा से 05-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने की संभावना है। आमतौर पर बुधवार को सुबह बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश/गरज हो सकती है।
बुधवार से तेज हवाएं चलेंगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement