khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 09:01 AM (IST)
पिछले 17 सालों में पहली बार दिल्ली में
ऐसी खतरनाक धुंध देखी जा रही है। इस खतरनाक धुंध का सबसे ज्यादा असर बच्चों
और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। चूंकि सुबह के समय धुंध सबसे ज्यादा होती है,
इसीलिए दिल्ली के कई बड़े प्राइवेट स्कूलों और सभी सरकारी स्कूलों में आज
एक दिन की छुट्टी कर दी गई है। इससे पहले कई स्कूलों ने बच्चों की आउटडोर
एक्टिविटी भी पूरी तरह बंद कर दी थी।
दिल्ली के 1800 सरकारी स्कूलों
में आज छुट्टी रहेगी और अगर सोमवार तक भी हालात ठीक नहीं हुए तो छुट्टी
बढ़ाई जा सकती है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में श्रीराम स्कूल, शिवनाडर
स्कूल और हैरिटेज स्कूल तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं और जिस स्कूल
में बच्चे आ रहे हैं उनके लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं... यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...