Delhi : People again facing air pollution problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में फिर भारी पड़ रहा वायु प्रदूषण, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, ये है कारण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 09:23 AM (IST)
दिल्ली में फिर भारी पड़ रहा वायु प्रदूषण, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, ये है कारण
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को समग्र रूप से हवा की गुणवत्ता गिरकर बहुत खराब श्रेणी में चली गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्कोर 304 हो गया। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्थानीय प्रदूषक कण अभी तक बिखरे नहीं हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता लैब के प्रमुख वी.के.शुक्ला ने कहा कि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है, क्योंकि स्थानीय प्रदूषकों को बिखराव नहीं हो रहा है, ऐसा मौसम की प्रतिकूल स्थितियों की वजह से है। शुक्ला ने कहा कि राजधानी में पराली जलाने का स्तर बहुत ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि हवा की गुणवत्ता के आकलन के लिए जाड़ा महत्वपूर्ण होगा। सीपीसीबी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता की निगरानी के लिए 46 टीमें बनाई हैं, जो संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए समीर एप से सूचनाएं भेज रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement