Delegation of Nurses Sangharsh Samiti in Jaipur, demand to end permanent recruitment and contract system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सेज़ संघर्ष समिति का जयपुर में प्रतिनिधिमंडल, स्थायी भर्ती और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 10:45 PM (IST)
नर्सेज़ संघर्ष समिति का जयपुर में प्रतिनिधिमंडल, स्थायी भर्ती और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
जोधपुर। राजस्थान यूटीबी/निविदा नर्सेज़ संघर्ष समिति, जोधपुर के कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल राजपुरोहित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर सचिवालय और स्वास्थ्य भवन में वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर अपनी मांगें रखीं। समिति ने प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, और निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा से मुलाक़ात कर कहा कि आगामी स्थायी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 8000–10,000 पदों पर मेरिट + बोनस आधार से शीघ्र विज्ञप्ति जारी की जाए। साथ ही समिति ने स्पष्ट आग्रह किया कि एसएनएमसी, जोधपुर में प्रस्तावित निविदा नर्सिंग ऑफिसर भर्ती ठेका प्रथा के आधार पर न हो, क्योंकि यह नर्सेज़ के हितों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी घातक है।
समिति का कहना है कि ठेका प्रथा से नर्सिंग कार्मिकों का शोषण होता है और सेवा की स्थिरता पर असर पड़ता है। इसलिए सरकार को जल्द स्थायी भर्ती प्रक्रिया लागू करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement