Advertisement
किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, एमएसपी की कानूनी गारंटी पर हुई बात...

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इस बात पर बल दिया कि इंडिया गठबंधन एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी हासिल करने के लिए संसद के अंदर और बाहर लगातार प्रयास करेगा। राहुल गांधी ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह एवं उनका गठबंधन इसके लिए सरकार पर दबाव बनाएगा। इसके अलावा गैरसरकारी संगठन ‘सर्व सेवा संघ’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मंगलवार को संसद में राहुल गांधी से मुलाकात की।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी किसानों के संगठन से जुड़े लोगों से संसद भवन के भीतर अपने कार्यालय में मुलाकात कर चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हेल्थ इंश्योरेंस के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने हेल्थ इंश्योरेंस में जीएसटी बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस मुद्दे पर सरकार को पत्र लिखे जाने का भी उल्लेख किया। विपक्षी दलों के सांसद संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर एकत्र हुए और अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल रहे। विरोध कर रहे सांसदों का कहना था कि हेल्थ इंश्योरेंस पर 18 प्रतिशत की जीएसटी मध्यम वर्ग पर एक बहुत बड़ी मार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


