Advertisement
सेवा का अधिकार कानून के कार्यान्वयन का अध्ययन करने असम से हरियाणा आया प्रतिनिधि मंडल

उन्होंने बताया कि 30 से अधिक मामलों में तो द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकरण (एसजीआरए) ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में आयोग ने नागरिकों, मीडिया और हितधारकों को शामिल करते हुए अपनी कार्यप्रणाली की जिला प्रशासन के साथ व्यापक समीक्षा की है।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने संशोधित दिशा-निर्देश, लिंक ऑफिसर मैपिंग और सुव्यवस्थित वर्कफ़्लो प्रोटोकॉल जैसी पहलों के माध्यम से विभिन्न विभागों में सुधार किया है। वर्तमान में 39 संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली 404 सेवाओं को एएएस ढांचे के भीतर शामिल किया गया है। यदि सेवाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रदान नहीं की जाती हैं, तो एएएस स्वचालित रूप से अपील को आगे बढ़ाता है, जिससे जवाबदेही मजबूत होती है।
असम प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन की कार्य प्रणाली की सराहना की और हरियाणा मॉडल को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन की उप सचिव मिताली लहकर, सचिव दीपक कुमार, अवर सचिव सूबे खान, कंसलटेंट सुप्रिया और रूप तथा कृतिश कुमार भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


