सेना के सूत्रों ने बताया कि अमेरिका द्वारा निर्मित राइफलें इंसास
राइफलों का स्थान लेंगी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैदल सेना पाकिस्तान
और चीन से लगती भारत की सीमाओं समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा खतरों पर विचार
करते हुए विभिन्न हथियार प्रणालियों की त्वरित खरीद पर जोर दे रही है।
अक्टूबर 2017 में सेना ने करीब 7 लाख राइफलों, 44,000 लाइट मशीन गन और करीब
44,600 कार्बाइन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। सेना ने करीब 18
महीने पहले इशापुर स्थित सरकारी राइफल फैक्ट्री द्वारा निर्मित असॉल्ट
राइफलों को खारिज कर दिया था क्योंकि वह परीक्षण में असफल रही थीं। इसके
बाद सेना ने वैश्विक बाजार में राइफलों की तलाश शुरू की थी।