Defaulter builders will be able to deposit EDC dues till September 30, government gives relief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

30 सितंबर तक डिफाल्टर बिल्डर्स जमा करा सकेंगे EDC की बकाया राशि, सरकार ने दी राहत

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 2:36 PM (IST)
30 सितंबर तक डिफाल्टर बिल्डर्स जमा करा सकेंगे EDC की बकाया राशि, सरकार ने दी राहत
चंडीगढ़। रियल एस्टेट उद्योग को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा सरकार ने ईडीसी यानी बाहरी विकास शुल्क की लंबित राशि का भुगतान करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की समय सीमा 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है। इस कदम से राज्य के डिफॉल्टर बिल्डरों को एक बार फिर अपने लंबित प्रोजेक्ट में तेजी लाने का मौका मिलेगा। ईडीसी (बाह्य विकास शुल्क) वह शुल्क है जो डेवलपर को अपने प्रोजेक्ट में और उसके आसपास बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्थानीय सरकार को देना होता है जैसे -सड़क, पानी की आपूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, बिजली आदि। यह इसलिए जरूरी है ताकि प्रोजेक्ट महज एक बिल्डिंग बनने के बजाय पूरी तरह विकसित आवासीय या व्यावसायिक परिसर बन जाए। हरियाणा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस और भूमि उपयोग परिवर्तन मामलों में बकाया ई.डी.सी. की वसूली के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार चाहती है कि बिल्डर स्वेच्छा से भुगतान करें और रुके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ें, ताकि आम आदमी को भी लाभ मिले।
सरकार ने बिल्डरों को ई.डी.सी. जमा करने के लिए दो विकल्प दिए हैं: पहला विकल्प: छूट के साथ 100% मूल राशि का भुगतान बिल्डर को 100% मूल राशि, 56% बकाया ब्याज (15 मार्च, 2025 तक की गणना) और दंडात्मक ब्याज देना होगा। यदि भुगतान 15 अप्रैल के बाद किया जाता है, तो ब्याज हर महीने 1% बढ़ेगा।
दूसरा विकल्प: मूल राशि आधी, लेकिन ब्याज अधिक बिल्डर को 50% मूल राशि, 81% ब्याज दर और दंडात्मक ब्याज देना होगा। 15 अप्रैल के बाद से, वहां भी ब्याज हर महीने 1% बढ़ेगा। दोनों विकल्पों के पीछे मंशा यह है कि बिल्डर अपनी शर्त के अनुसार भुगतान का विकल्प चुन सकेगा और लंबित परियोजनाएं फिर से शुरू हो सकेंगी। इस फैसले से कई फायदे होंगे।
डिफॉल्टर बिल्डरों को वित्तीय राहत मिलेगी। अधूरे प्रोजेक्टों को नया जीवन मिलेगा। आम खरीदारों को समय पर घर मिलेंगे। सरकार को राजस्व मिलेगा और शहरों को बेहतर बुनियादी ढांचा मिलेगा। हरियाणा सरकार का यह फैसला रियल एस्टेट उद्योग को पटरी पर लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। ईडीसी सेटलमेंट की इस सुविधा से डिफॉल्टर बिल्डरों को राहत मिलेगी, वहीं आम लोगों को समय पर घर मिलने की उम्मीद जगेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement