श्री पर्रिकर ने कहा कि अभी तक आतंकवादी हमारे
देश में आकर आतंक फैलाते थे और गोली बारूद चलाते थे लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेना ने सर्जिकल स्टाइक कर देश का सम्मान और गौरव
को बढ़ाया। रक्षा मंत्री ने कहा कि जो सम्मान और उपहार लखनऊवासियों ने हमको दिया है
ये सब भारतीय सेना का सम्मान है। रक्षामंत्री ने कहा कि आपका दिया सम्मान और आपकी
भावनाएं बार्डर पर जाकर सेना तक
पहुंचाऊगा। बार्डर में शहीद होना तो बड़ी बात है ही, इसके अलावा पाकिस्तान के अंदर
घुसकर आतकंवादियो को मारना उससे बड़ी बात है। ऐसी भारतीय सेना को मेरा भी सलाम है।